Breaking News

पीएमसीएच के 8 डॉक्टर निलंबित, कोरोना वार्ड में थी ड्यूटी

पटना ब्यूरो (संजय कुमार मुनचुन) : कोरोना संकट की महामारी के बीच इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल के 8 डॉक्टरों के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है.

ड्यूटी को लेकर हंगामा करने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 8 डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के 8 डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इन सभी की ड्यूटी कोरोना पेशेंट को लेकर बने आइसोलेशन वार्ड में लगी हुई थी. ड्यूटी को लेकर हंगामा करने को लेकर ही विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …