Breaking News

दरभंगा समेत बिहार के 7 स्टेशनों से आज से 9 यात्री ट्रेनें

डेस्क : दरभंगा जंक्शन, पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर समेत राज्य भर के 7 रेलवे स्टेशनों से सोमवार से यात्री ट्रेनें चलनी शुरू हो जाएंगी। पहले दिन सात स्टेशनों से कुल नौ ट्रेनें खुलेंगी। इनमें से छह दिल्ली और आनंद विहार के अलावा मुंबई, रांची और हावड़ा के लिए एक-एक ट्रेन होगी।

इसके अलावा इन स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनों का भी ठहराव शुरू होगा। पटना जंक्शन से सबसे अधिक तीन ट्रेन खुलेगी। इसमें से हावड़ा, रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्स्प्रेस और पटना एलटीटी एक्सप्रेस शामिल है। वहीं, राजेंद्र नगर से संपूर्ण क्रांति खुलेगी। बाकी राज्य के अलग अलग स्टेशनों में दरभंगा, सहरसा और राजगीर से नई दिल्ली, रक्सौल और मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए भी ट्रेनें खुलेंगी।

फाइल फोटो

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि तय दिनों में और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके बाद कुल संख्या 24 जोड़ी नई ट्रेनें हो जाएंगी। पूरे देश में ऐसी सौ जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। स्टेशनों पर जांच से लेकर दूसरे इंतजाम भी कर लिए गए हैं। सभी स्टेशन पर निर्धारित गेट से ही लोग आएंगे और जाएंगे। ट्रेन के सफर के लिए यात्री स्पेशल ट्रेन की माफिक पहले के नियम लागू होंगे। यात्रियों को ट्रेन में लिनेन और कंबल नहीं मिलेंगे। पैंट्री में भी केवल पानी और स्नैक्स के इंतजाम होंगे। सभी स्टेशन पर सोशल डिस्टेंस हर हाल में मेंटेन करना अनिवार्य होगा।


रेलवे की ओर से सभी स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग और समान की जाँच होगी। इसकी व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। सभी स्टेशन पर रेलवे के अधिकारी भी तैनात किये गए हैं। इसमें रेलवे के वाणीजय, परिचालन और रेल सुरक्षा बल के अधिकारी को जिम्मेवारी सौपीं गयी है।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …