डेस्क : दरभंगा में ही परीक्षा सेंन्टर बनाये जाने की मांग को लेकर 2014 बैंच के मेडिकल छात्रो ने तीसरे दिन भी डीएमसीएच को बंद रखा। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बुधवार को डीएमसीएच में छात्रो की हड़ताल की वजह से उपचार व्यवस्था चरमरा गयी है। 
आज भी ओपीडी, इमरजेंसी, गैनिक वार्डो में ताला जरा रहा छात्र धरने पर बैठे रहे और आर्यभट्ट विष्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ नारेवाजी करते रहे। छात्रों के उग्र रूप को देखकर कई विभागों में वरीय डाक्टर और पीजी डॉक्टर भी नहीं पहुंच सके। छात्रो के उग्ररूप को देखकर बैरंग लौटना पड़़ा। इन लोगो ने कहा है कि जब तक होम सेंन्टर नहीं होगा, तो हड़ताल जारी रखा जाएगा। ओपीजी बंद होने से मरीजों की भीड़ देखी गई। कई बार मरीजों व बंद कर रहे मेडिकल छात्रों में झड़प की नौवत भी आ गई। बड़ी तादाद में डीएमसीए से मरीज पलायन कर गए हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !