डेस्क : सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर रवीन्द्र कुमार बिहार कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। 
रविन्द्र कुमार 1984 बैच के आईपीएस अफसर थे। पिछले वर्ष वह डीजी होमगार्ड एवं फायर सर्विसेज के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अब राज्य सरकार ने उन्हें कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है।
यह पदस्थापन नियुक्ति की तिथि से पांच वर्ष या उनके 65 वर्ष तक में जो पहले होगा, तक प्रभावी रहेगा। बुधवार को ही आयोग के अध्यक्ष रहे संजीव कुमार सिन्हा और सचिव योगेन्द्र राम का तबादला किया गया था।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
