Breaking News

बिहार :: पटना समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, अलर्ट जारी

डेस्क : पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में सोमवार को दस्तक देने वाले ‘नॉर्वेस्टर’ तूफान का असर बिहार में तो नहीं है, लेकिन एक ट्रफ लाइन के पूर्वी बिहार से गुजरने के कारण कई जिलों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार हैं। वैसे राजधानी पटना सहित अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को राज्य के कुछ हिस्सों में छोटे आकार के ओले भी पड़ सकते हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार ट्रफ लाइन पूर्वी बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, बांका से होते हुए झारखंड, उत्तरी ओडिशा से गुजर रहा है। इसके कारण बारिश की संभावना बन रही है। इसके गुजर जाने के के बाद बुधवार से तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

25 से 27 फरवरी के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 

इसी के साथ राज्य में तीन दिन यानी 25 से 27 फरवरी के बीच बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने ओलावृष्टि और बारिश से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने और आम लोगों को इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया है। देखते हुए बिहार सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *