Breaking News

बिहार बोर्ड :: इंटरमीडिएट के तीनों संकाय का रिजल्ट आज, यहां करें चेक

डेस्क : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर एक बजे घोषित किया जायेगा. बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट ( bihar board result 2019) के तीनों संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य और वोकेशनल का रिजल्ट एक साथ आज जारी होगा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे. इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन भी मौजूद रहेंगे. 

जिन अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी है वो बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की वेबसाइट पर biharboardonline.bihar.gov.in पर नतीजे चेक कर सकेंगे.

इस साल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किये जाने के साथ-साथ कंप्यूटर डाटा फीडिंग भी कर ली गयी है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 29 मार्च को ही औपचारिक तौर पर रिजल्ट तैयार कर लिया गया है. टॉपर्स की कॉपियों मूल्यांकन भी दोबारा किया गया है.

बिहार बोर्ड की इन वेबसाइट पर भी नतीजे चेक कर सकते हैं.

http://www.bsebinteredu.in

http://bsebbihar.com

ज्ञात हो कि इस बार इंटर परीक्षा में कुल 13 लाख 15 हजार 371 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा छह से 16 फरवरी तक चली थी. हर दिन दो पाली में परीक्षा ली गयी थी. तीनों संकाय का रिजल्ट एक साथ आज ही जारी की जायेगी. इंटर का मूल्यांकन मार्च के पहले सप्ताह से शुरू हुआ था.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *