Breaking News

चैती छठ :: व्रतियों ने किया खरना, भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य आज

दरभंगा (आयुषी प्रियादर्शी) : चैत्र मास में भी सूर्योपासना की जाती है। चैती छठ महापर्व को लेकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। हर गांव-गली व घरों में छठ के भक्ति गीत बज रहे हैं। भगवान भास्कर व छठ मईया की आराधना में लोग जुटे हैं। भगवान भास्कर का महापर्व छठ को लेकर बुधवार को खरना अनुष्ठान संपन्न हुआ।

छठ व्रतियों ने विधि-विधान के अनुरूप खरना अनुष्ठान किया। जिसके साथ छठ महापर्व के उल्लास और आस्था चरम पर पहुंच गया है। नहाय-खाय और खरना अनुष्ठान के बाद गुरुवार को अस्ताचलगामी व शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए लोग नदी-तालाब पा उमड़ेंगे।

महापर्व छठ को लेकर बुधवार को निर्धारित समय में छठ व्रतियों ने खरना अनुष्ठान किया। जिसके बाद लोग छठ का प्रसाद पाने के लिए उमड़ पड़े। हिंदू समाज के लोगों ने अपने परिचितों, सगे संबंधियों के अलावा प्राय: हर घर में जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

छठ महापर्व की आस्था और विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अनजान व्यक्तियों के घर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

इधर छठ महापर्व के अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के समय से पहले सड़क की साफ-सफाई और धोने का काम लोग पूरा करेंगे। जिससे छठव्रतियों को छठ घाट जाने के रास्ते में कोई कष्ट नहीं हो। इधर छठ महापर्व में विशेषकर चैती छठ पर्व का उल्लास ही अलग बना है।

Check Also

CIHM :: मिथिला के बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय डिग्रियों को प्राप्त करने का सुनहरा अवसर

डेस्क : चाणक्य इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (सीआईएचएम) हाल ही में यूरोपियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट …

वाचस्पति मिश्र के न्याय दर्शन से मिथिला में बौद्ध दर्शन निष्प्रभावी – शंकर झा

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मिथिला के अद्वैत वेदान्त दर्शन पर बौद्ध दर्शन …

मिथिला विभूति मण्डन मिश्र आदि शंकराचार्य से पराजित नहीं – शंकर झा

प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : मण्डन मिश्र “पूर्व मीमांसा दर्शन के बड़े प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *