Breaking News

चुनाव 2019 :: राजद के बागी फातमी निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, 18 को मधुबनी से करेंगे नामांकन

डेस्क : राजद के पूर्व सांसद और बेहद कद्दावर नेता अली अशरफ फातमी बागी हो गये है और उन्होंने मधुबनी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

हालांकि फातमी की नाराजगी पहले हीं सामने आयी थी। वे मधुबनी से पार्टी का टिकट चाहते थे लेकिन यह सीट महागठबंधन के दूसरे सहयोगी ‘सन आॅफ मल्लाह’ मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी के खाते में चली गयी। यहां से वीआईपी पार्टी ने मधुबनी से बद्री पूर्वे को उम्मीदवार बनाया है।

महागठबंधन मधुबनी उम्मीदवार ई. बद्री पूर्वे

टिकट नहीं मिलने से नाराज अली अशरफ फातमी ने मधुबनी से चुनाव लड़ने का खुला एलान कर दिया है। फातमी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है कि वे 18 अप्रैल को नामांकन करेंगे।

उन्होंने लिखा कि-‘ मैं मो. अली अशरफ फातमी 18 अप्रैल को मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरूंगा। आप सभी साथियों और शुभचिंतकों से अपील है कि इस मौके पर मेरे साथ मौजूद रहें।’

जाहिर है फातमी ने खुली बगावत का एलान कर दिया है और वे राजद के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर राजद की मुश्किलें भी बढ़ा दी है।

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *