मलिहाबाद / लखनऊ ( रामकिशोर रावत ) : मलिहाबाद की अपार जनसभा को संबोधन में डिप्टी सीएम की विजय संकल्प जनसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के प्रत्याशी सांसद कौशल किशोर मोहनलालगंज पूर्णिमा वर्मा जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमाकांत गुप्ता अरुण प्रताप सिंह ,सौरभ यादव सहित दर्जनों वरिष्ठ कार्यकर्ता मंच पर मौजूद रहे लोकसभा मोहनलालगंज के हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर संकल्प सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज कर उत्साह दिखाया। मंगलवार को मलिहाबाद के तहसील मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार रही है जिसके कार्यकाल में आतंकवाद का दमन हुआ है देश के प्रधानमंत्री ने सेना को आतंकवाद के विरुद्ध खुद निर्णय लेने के लिए आजाद किया। हमारे प्रधानमंत्री पूरी देश दुनिया में घूम कर देश के लिए जन समर्थन जुटाया आज उसी का नतीजा है कि पुलवामा हमले के बाद दुनिया के सारे देश हमारे साथ खड़े हैं।
सांसद कौशल किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आम की धरती पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2018 तक का वक्त आवश्यकताओं की थी जैसे कि गैस, शौचालय,मकान जो देश के लोगों को प्राप्त हुए। किसानों मजदूरों का इलाज मुफ्त में हो रहा है लेकिन अब आने वाला समय इच्छाओं की पूर्ति का समय है।वहीं उन्होंने पाकिस्तान पर बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान की 75 फ़ीसदी जनता को एक टाइम पर खाना नहीं मिलता है वहां कितनी फीसदी जनता नदी तालाबों का पानी पी रही है जो अपने देश की जनता को खाना नहीं दे सकता वह हमारे खिलाफ हथियार उठाता है। संसद में विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि मुलायम सिंह ने मोदी के काम से खुश होकर उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद दे दिया है वहीं मायावती पर खुद का भी टिकट बेच देने का आरोप लगाया उन्हें बताया कि मायावती कल जिनको गुंडा कह रही थी आज उन्हीं को समर्थन दे दिया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि जीरो खर्च पर खेतिह्ऱ किसानों को मुफ्त खाद, पानी, बिजली, बीज पाना है तो पुनः मोदी की सरकार बनाना है और आतंकवाद को खत्म करना है तो केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाना है यह सभी सुविधाएं लगातार सभी को मिलती रहे इसलिए फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद पूर्णिमा वर्मा ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में समझाया साथ ही मोहनलाल गंज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आये सभी लोगों से अपील की।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !