दरभंगा : यूं तो किसी की प्यास बुझाना सामाजिक और धार्मिक दोनों लिहाज से सर्वोपरि है। प्यास बुझाने के लिए पानी वो अनोखी चीज है, जिसका कोई विकल्प नहीं है।

शहर में बढ रही गर्मी को देखते हुए मारवाड़ी महिला समिति की सदस्याओं ने अध्यक्ष नीलम पंसारी के नेतृत्व में एक अनूठा अभियान शुरू किया। उन्होंने जरूरत मन्द लोगों को गर्मी से बचाने के लिए रिक्शा चालकों, आॅटो चालकों, ठेले वालों को तौलिया तथा पानी की बोतल में शरबत भरकर वितरण किया गया है। इस संबन्ध में नीलम पंसारी ने कहा कि गर्मी में आॅटो एवं रिक्शा चालक दिन भर अपनी रोजी रोटी के लिए व्यस्त रहते हैं।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
ऐसे में इन्हें धूप से बचाने के लिए एक प्रयास किया है ताकि वो सर पर तौलिया रखें और हमेशा बोतल में पानी रखकर जहां प्यास लगे पानी पी सकें। महासचिव मधु सरावगी ने कहा कि 200 राहगीरों को तौलिया और बोतल प्रदान किया गया है। आगे भी ये कार्यक्रम किया जाएगा।

कार्यक्रम में मधु चौधरी, नीलम बजाज, अनीता जाजोदिया, बबिता बोहरा, कविता टीबडेवाल, उषा बैरोलिया, अनुराधा, राधा पोद्दार, सुनीता अग्रवाल आदि ने सहयोग किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !