Breaking News

गर्व :: मरियम रजा खान बनीं सीबीएसई 12वीं की बिहार टॉपर

डेस्क : सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है और टॉपर बनी हैं. हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा ने 499 अंक लाकर टॉप किया है.

सबसे अच्छा रिजल्ट त्रिवेंद्रम रीजन में हुआ है, वहीं पटना रीजन से  नोट्रेडेम स्कूल की मरियम रजा खान बिहार टॉपर हैं उन्हें उन्हें 500 में 489 अंक मिले हैं. उन्होंने कुल 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है. वहीं दूसरा स्थान सार्थक वत्स का है जिन्हें 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं.

मरियम के माता-पिता शिक्षाविद्‌ हैं और एसटी रजा इंटरनेशनल स्कूल और एसटी रजा गर्ल्स स्कूल का संचालन करते हैं. पिता का नाम तारिक रजा खान और मां का नाम शाहिना खान है.  मरियम के दो और भाई-बहन हैं. मरियम ने अपनी तमाम स्कूली शिक्षा नोट्रेडेम स्कूल से ही प्राप्त की है.

 
मरियम ने बताया कि वे बहुत खुश हैं और आगे वे आर्किटेक्चर या कंप्यूटर साइंस में अपना कैरियर देखती हैं. फिलहाल वे जेई एडवांस की तैयारी कर रही हैं और उसकी परीक्षा देंगी. मरियम को इंग्लिश और फिजिक्स में 95, मैथ्स में 99 और केमेस्ट्री  में 100 नंबर मिले हैं.

किताबों का अध्‍ययन बहुत जरूरी

सीबीएसई 12वीं में 489 अंक लाकर 97.8 परसेंटाइल प्राप्त करनेवाली मरियम रजा खान आइआइटियन बनना चाहती है. उसने जेईई मेन की परीक्षा भी दी है. मरियम ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षा में बेहतर करने के लिए एनसीईआरटी की किताबों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इन किताबों का गंभीरता से अध्ययन करने के बाद बार-बार रिवीजन भी बहुत जरूरी है.

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *