Breaking News

सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही, परचून की दुकान पर दर्जनों वैक्सीन से भरे दो बैग

माल/लखनऊ (रामकिशोर रावत) : माल सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मी मातृ और शिशु कल्याण योजनाओं के प्रति कितना सतर्क हैं। यह हफ्तेभर से परचून की दुकान पर रखे दर्जनभर वैक्सिनों से भरे दो कैरियरवैग देख कर पता चलता है। जिन्हें मीडिया की नजरों में आने पर अधीक्षक ने परचून की दुकान से उठा मंगवाया।साथ ही वैक्सिन आपूर्ति कर्ता बाबु और ए एन एम के विरुद्ध भी कार्यवाही करने की बात कही।


केंद्र सरकार जहाँ जन स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाएं जन जन तक पहुंचाने के लिये आयुष्मान भारत जैसी योजनायें चलाकर गरीबों तक को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने में लगी है।वही सूबे की राजधानी में ही माल सीएचसी में कार्यरत एएनएम द्वारा मातृ एवं शिशु कल्याण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

बीते एक सप्ताह से दो वैक्सीन कैरियर वैग कस्बे की मामा
की परचून की दुकान पर रखे थे।जिनमें एक दर्जन विभिन्न ग्रुप की वैक्सीनें देखीं गयीं। जो मीडिया कर्मियों की जानकारी में भी आ गयीं। इस सम्बंध में जब सीएचसी के अधीक्षक डा0विनय कुमार सिंह से जानकारी की गयी तो उन्होंने फौरन प्रसूताओं को भोजन सप्लाई करने वाले प्राइबेट कर्मी जसवंत यादव को भेजकर कैरियर वैग सीएचसी मंगवाया।साथ ही खबर न लिखने की गुजारिश भी की।उन्होंने कहा कि वैक्सीन सप्लाई करने वाले कर्मचारी अनूप कुमार द्विवेदीऔर जिन एएनएमों के कैरियर होंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।यदि इन कैरियर वैग पर मीडिया की नजर न जाती तो शायद इस वैक्सीन को उपयोग भी किया जा सकता था।या फिर इसे कहीं फेंकने के बाद फर्जी उपयोग भी दिखाकर खानापूर्ति कर सरकार को टीकाकरण का लक्ष्य दिखाया जा सकता था।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *