लखनऊ / माल ( रामकिशोर रावत ) : माल क्षेत्र में बीते चौदह मई को काकराबाद के पास बेहता नाले में मिले मो0 रुबील का शव,कड़ौरा में पन्ना पासी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और सोलह मई को जल्लाबाद के पास झिनगी नाले में मिला अज्ञात युवक के शव की नहीं हुयी शिनाख्त,न कोई गिरफ्तारी हुयी है। पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी खाली हाथ है।

बीती चौदह मई को काकराबाद गांव के पास स्थित बेहता नाले में गद्दे में बंधा मलिहाबाद के कसमण्डी खुर्द निवासी मो0 रुबील का शव मिला था।भाई वसीम अकरम ने गांव के रहने वाले गंगाराम रैदास की बेटी सोनी और उसके झोलाछाप डाक्टर पति द्वारा हत्या करने की आशंका जाहिर की थी।

उधर कड़ौरा गांव मेंउसी दिन पन्नपासी का शव लुंगी के सहारे आम की बाग में पेंड़ की डाल से लटकता मिला था।जिसमे छोटे भाई बनवारी ने गांव के ही निवासी हुबलाल,उसके बेटे राकेश,भाई रामगोपाल व भतीजे छोटू को हत्या करने का आरोपी बनाया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही है।झिनगी नाले में कई दिन पुराने अज्ञात युवक के मिले शव में भी अभी खुलाशा करने में असफल है।सालेहनगर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री देवनजहाँ के साथ गत सत्ताईस अप्रैल को दिन दहाड़े दो अज्ञात बाइक सवारों ने आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर बीस हजार की नकदी के अलावा तीन बैंक पास बुकें और अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे।

पुलिस इस मामले मेभ खाली हाथ है।जिससेपुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।इस संबन्ध में एसएसआई ने बताया कि सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है अभी तक कोई गिरफ्तार नही हो पायी है
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !