Breaking News

अपराधियों के आगे नतमस्तक माल पुलिस, हत्या मामले में अबतक नहीं हुई गिरफ्तारी

लखनऊ / माल ( रामकिशोर रावत ) : माल क्षेत्र में बीते चौदह मई को काकराबाद के पास बेहता नाले  में मिले मो0 रुबील का शव,कड़ौरा में पन्ना पासी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और सोलह मई को जल्लाबाद के पास झिनगी नाले में मिला अज्ञात युवक के शव की नहीं हुयी शिनाख्त,न कोई गिरफ्तारी हुयी है। पुलिस चार दिन बीतने के बाद भी खाली हाथ है।

बीती चौदह मई को काकराबाद गांव के पास स्थित बेहता नाले में गद्दे में बंधा मलिहाबाद के कसमण्डी खुर्द निवासी मो0 रुबील का शव मिला था।भाई वसीम अकरम ने गांव के रहने वाले गंगाराम रैदास की बेटी सोनी और उसके झोलाछाप डाक्टर पति द्वारा हत्या करने की आशंका जाहिर की थी।

उधर कड़ौरा गांव मेंउसी दिन पन्नपासी का शव लुंगी के सहारे आम की बाग में पेंड़ की डाल से लटकता मिला था।जिसमे छोटे भाई बनवारी ने गांव के ही निवासी हुबलाल,उसके बेटे राकेश,भाई रामगोपाल व भतीजे छोटू को हत्या करने का आरोपी बनाया था।

लेकिन पुलिस चार दिन बीतने के  बाद भी किसी आरोपित की गिरफ्तारी करने में नाकाम रही है।झिनगी नाले में कई दिन पुराने अज्ञात युवक के मिले शव में भी अभी खुलाशा करने में असफल है।सालेहनगर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री देवनजहाँ के साथ गत सत्ताईस अप्रैल को दिन दहाड़े दो अज्ञात बाइक सवारों ने आंखों में मिर्ची पाऊडर डालकर बीस हजार की नकदी के अलावा तीन बैंक पास बुकें और अन्य जरूरी कागजात लूट लिए थे।

पुलिस इस मामले मेभ खाली हाथ है।जिससेपुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है।इस संबन्ध में एसएसआई ने बताया कि सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है अभी तक कोई गिरफ्तार नही हो पायी है

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *