मोहनलालगंज/लखनऊ ( सूरज अवस्थी ):मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बनी रोड भागू खेड़ा गांव में सड़क के किनारे यूकेलिप्टस की बाग में संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर अज्ञात युवक का शव लटका मिला , इस सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई,जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी , मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने प्रयास किया लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को थाना क्षेत्र मोहनलालगंज के भागू खेड़ा गांव के निकट ग्रामीणों ने यूकेलिप्टस की बाग में पेड़ से युवक का शव लटकता देखा, खबर मिलते आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, युवक का शव एक पेड़ की डाल से गमचे के सहारे लटका हुआ था जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
ग्रामीणों ने घटना की सूचना मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस को दी सूचना मिलते ही उप निरीक्षक मुन्नालाल व सचिन सिंह के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया पुलिस ने तलाशी ली तो युवक की जेब से मात्र पचास रुपए व बीड़ी माचिस बरामद हुई उप निरीक्षक मुन्ना लाल ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी हो पाएगी ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !