लखनऊ ( मुकेश कुमार ): राजधानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी मुख्य चिकित्सा धिकारी लखनऊ डॉ नरेंद्र अग्रवाल के निर्देशन में निश्चित दिवस परिवार कल्याण सेवा पुरुष व महिला नसबंदी एवं त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन द्वारा के लिए एक विशेष दिवस का आयोजन आगामी 24 मई 2019 को किया जा रहा है।
अधीक्षक डॉ दीपक पाण्डेय ने बताया कि इसके लिए सरकार लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।जिसमें महिला नसबंदी कराने पर लाभार्थी को रुपए 1400 रुपये की प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान उसके बैंक खाते में एवं प्रेरक को रुपये 200 का भुगतान किया जाएगा।इसी तरह पुरुष नसबंदी कराने पर लाभार्थी को रुपए 2000 की प्रोत्साहन धनराशि का भुगतान एवं प्रेरक को रुपये 300 का भुगतान किया जाएगा।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने बताया कि इस शिविर में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी भी सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।इस शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहेगी।अधीक्षक डॉ दीपक पाण्डेय ने इस विशाल शिविर को सफल बनाने के लिए आशा बहू,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,ग्राम प्रधान,बीडीसी,सभासद सदस्यों सहित क्षेत्र के समस्त नागरिकों अनुरोध करते हुए कहा कि इसमें. सभी के सहयोग की आवश्यकता है।सभी लोग अपने गांव व मोहल्ले में इसका प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा शिविर में पहुंच कर लाभ उठायें।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !