लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : पश्चिम बंगाल में पिछले एक साल में ‘राजनीतिक हिंसा में मारे गए 50 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने बुधवार को नई दिल्ली रवाना हो गए। दरअसल, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार की शाम सात बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा ने बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजनों को ‘हमारे शहीदों (मृत कार्यकर्ताओं) के प्रति सम्मान व्यक्त करने के भाव के रूप में प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (तृणकां) पर चुनाव में हिंसा करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने राजनीतिक हिंसा में अपने कम से कम 80 कार्यकर्ताओं के मारे जाने का आरोप लगाया। हालांकि, तृणकां ने आरोप का खंडन किया है। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ”50 से अधिक कार्यकर्ताओं के परिजनों को चुना गया है और शपथग्रहण समारोह में शामिल कराने के लिए उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हमारे पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि पार्टी ने उनका ट्रेन टिकट बुक कराया है और व्यक्तिगत रूप से उन्हें सूचना दी है। उन्होंने कहा, ”यह हमारे उन शहीदों के प्रति एक सम्मान का भाव है जो पार्टी के लिए काम करने के दौरान तृणमूल कांग्रेस (तृणकां) के गुंडों द्वारा की गई हिंसा में मारे गए। मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों ने संवाददाताओं से कहा कि वे मोदी से मिलकर अपने अनुभव उन्हें व्यक्तिगत रूप से बताना चाहेंगे।
इनमें से एक ने कहा, ”यदि हमारे लिए किसी नौकरी का इंतजाम हो सके तो हम भाजपा और नरेंद्र मोदी जी से इसके लिए आग्रह करेंगे। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मारे गए पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों को आमंत्रण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणकां के लिए एक ‘संदेश है क्योंकि पश्चिम बंगाल भाजपा की प्राथमिकता सूची में है। तृणकां के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों को राज्य प्रशासन को ”अपमानित करने के लिए प्रधानमंत्री के शपथग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
- धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
- शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
उन्होंने कहा, ”यदि वे शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए इतने गंभीर थे तो उन्हें हिंसा में मारे गए तृणकां कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी आमंत्रित करना चाहिए था। तृणकां नेता ने कहा, ”ऐसा न कर जो संदेश वे देना चाहते हैं, वह काफी स्पष्ट है। ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगी क्योंकि भाजपा का यह दावा झूठा है कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा में उसके 54 कार्यकर्ता मारे गए हैं।
तृणकां प्रमुख ने मंगलवार को कहा था कि वह शपथग्रहण समारोह में शामिल हो सकती हैं। भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पार्टी ने पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 सीट जीतीं, जबकि तृणकां ने 22 सीट जीतीं। इससे पहले 2014 में राज्य से भाजपा ने केवल दो और तृणकां ने 34 सीट जीती थीं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !