Breaking News

लखनऊ पहुंचने पर उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का जोरदार स्वागत

लखनऊ ( केशरी राव धारा ) : उन्नाव से दोबारा नव निर्वाचित सांसद डॉ स्वामी साक्षी महाराज का बुधवार को लखनऊ पहुंचने पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।सांसद साक्षी महाराज सुबह 8:30 बजे दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर समर्थकों ने गाजे बाजे के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।यहां से साक्षी महाराज सीधे लखनऊ स्थित अपने निवास स्थान फातिमा अपार्टमेंट पहुंचे।

जहां पर सांसद जिला प्रतिनिधि प्रेम चन्द्र लोधी,तेरवा से विधायक कैलाश राजपूतभगवती प्रसाद रावत,चेयरमैन दिलीप लश्करी,सांसद मीडिया प्रतिनिधि दिवाकर सिंह,कमलेश लोधी,सांसद सचिव विशाल ठाकुर,कुलदीप ठाकुर,दिलीप राजपूत,मण्डलध्यक्ष विनोद सिंह,पंकज लोधी,सहकारी संघ लिमिटेड एण्ड बीज भण्डार काकोरी सभापति केशरी राव धारा सिंह यादव,जिला मंत्री राजकिशोर लोधी,अयोध्या प्रसाद कश्यप उर्फ लल्लू,पंकज लोधी,प्रियंक आर्य,अरविंद राजपू,सचिन राजपूत,दिलीप लोधी सहित आदि ने फूल मालाओं से स्वागत जीत की बधाई दी।

सांसद साक्षी महाराज ने सभी समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशन में एक-एक मतदाता और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है।यह हमारा सौभाग्य है कि उन्नाव की जनता ने मुझे पुनः एक बार अपनी सेवा करने का मौका दिया है।Attachments area

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …