लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजबब्बर आज लखनऊ में प्रदेश कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गुरुवार को पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहेंगे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किये जाने की संभावना है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से अपने पद पर बने रहने की अपील की जाएगी। कार्यकर्ता चाहते हैं असमंजस की स्थिति खत्म होकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। पार्टी नेता चाहते हैं कि समय खराब किए बगैर पार्टी सशक्त विपक्ष की भूमिका में आ जाएं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
- धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
- शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
- शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
राहुल गांधी इस्तीफा वापस लें और पार्टी को पुनर्जीवित करने के काम में लग जाएं। राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से युद्धस्तर पर लग जाएं। जहां जरूरत हो राहुल गांधी और प्रियंका पार्टी संगठन में कड़े फैसले लें। बूथ स्तर तक संगठन के गठन का काम प्रारम्भ कर दिया जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !