सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) हमेशा ही अपनी थीम और कंटेस्टेंट की वजह से चर्चा में रहता है। मेकर्स हर बार दर्शकों को लुभाने के लिए कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मेकर्स कुछ बड़ा बदलाव करने वाले हैं। जानिए ऐसे कौन से बड़े बदलाव हैं जो ‘बिग बॉस 13’ में हो सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को ‘बिग बॉस’ में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर ‘हॉरर थीम’ के बारे में सोच रहे हों।

खबरों की मानें तो इस बार शो का सेट लोनावला नहीं बल्कि मुंबई की फिल्म सिटी में ही बनेगा। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए फिल्ममेकर ओमंग कुमार ने इस बात का खुलासा किया था। ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता बीते 7 साल से बिग बॉस का सेट डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ‘बिग बॉस 13’ का सेट लोनावला से शिफ्ट हो गया है। खबरों की मानें तो इस बार ‘बिग बॉस’ को सलमान खान अकेले होस्ट करते नहीं दिखेंगे।

कहा जा रहा है कि इस बार उनके साथ एक को-होस्ट भी हो सकती है। खास बात यह है कि सलमान ‘बिग बॉस 5’ में संजय दत्त के साथ मिलकर शो होस्ट कर चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस’ के मेकर्स शो को सितंबर-अक्टूबर के बीच में शुरू करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जा रहा है। पिछले सीजन यानी कि ‘बिग बॉस 12’ की बात करें तो यह 16 सितंबर को ऑन एयर हुआ था।
कहा जा रहा है कि इस बार शो में कॉमनर्स को एंट्री नहीं मिलेगी। बीते कुछ सीजन से शो में आम आदमी को आने का मौका मिल रहा था। ऐसे में यह खबर बिग बॉस फैंस को निराश कर सकती है। खबरों की मानें तो इस बार शो में सिर्फ सेलिब्रिटीज ही होंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !