Breaking News

यूपी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक ट्रक अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

लखनऊ (सुखलाल) : राजधानी की इंदिरा नगर पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर पिकनिक स्पाट के गेट के पास से एक ट्रक में भरी 1150 पेटी अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है जिसमे 55200 अंग्रेज़ी शराब से पव्वा बोतल हैं। जिसके साथ ही अभियुक्त आनन्द सिंह पुत्र अमर सिंह, ट्रक मालिक विकास कुमार व ठेकेदार धर्मवीर को भी गिरफ्तार किया है जो गाड़ी को लेकर बिहार की ओर ले जाने की फिराक में था। साथ ही बताया गया कि ये अपराधी किस तरह से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे।

बताया है कि गाड़ी में शराब लोड होने के बाद गाड़ी के ड्राइवर को एक नया मोबाइल दे दिया जाता है मोबाइल में चार से पांच नंबर फीड कर दिए जाते हैं लगी हुई गाड़ी के आगे-आगे कोई और कार चलती है जो आगे के रास्ते को बताते चलती है। रास्ते में कोई खतरा नजर आता है तो ड्राइवर को सूचित कर के किसी सुरक्षित स्थान पर गाड़ी को रुकवा देते हैं। 

साथ ही बताया है ड्राइवर के पास लगभग असली दिखने वाले पेपर जाल साज लोग तैयार कर देते हैं उसे कहां गाड़ी रोकना है किस रास्ते से जाना है समय समय पर उसे फोन करके बताते रहते हैं बीच-बीच में ड्राइवर भी इसमें चेंज किए जाते हैं जैसा कि पकड़ी गई गाड़ी के ड्राइवर से पूछताछ करने पर पता चला यह ड्राइवर सोनीपत से इस गाड़ी में बैठा था इसके पहले कोई और ड्राइवर गाड़ी लेकर सोनीपत तक आया था। इस माल को वे बिहार तक ले जाने की फिराक में थे। इस तरह अगर गाड़ी पकड़ी जाती है तो ड्राइवर के पास केवल वही चार नंबर मिलते हैं जो उसके मोबाइबल में फीड रहते हैं शेष कोई जानकारी नहीं मिल पाती है यह पूरा ग्रुप एक नेक्स्स बनाकर काम करता है और अवैध शराब का व्यापार करता है।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …