Breaking News
Home / उ० प्र० / लखनऊ / नालियों का गंदा पानी रास्ते पर भरने से ग्रामीण परेशान

नालियों का गंदा पानी रास्ते पर भरने से ग्रामीण परेशान

इटौंजा/लखनऊ (राम मोहन गुप्ता ) : इटौंजा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मलूकपुर के गांव मरपा में नाली का गंदा पानी मार्गों पर भर रहा है।जिससे नागरिकों को आने-जाने में लोहे के चने चबाने पड़ते हैं मार्गों पर गंदा पानी भर जाने के कारण लोग फिसल कर गिर पड़ते हैं जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं


यहां के नागरिकों ने बताया कि मार्गो पर घरों व नाली का गंदा पानी भरा रहता है जिससे नागरिकों को आने-जाने मैं घोर मुसीबत का सामना करना पड़ता है
कहने के नाम पर यह पंचायत के सचिव व प्रधान विकास की ढोल पीटते हैं किंतु ढोल के भीतर पोल ही है जिसके चलते हुए नालियों में कूड़ा करकट भरा रहता और मच्छर भी बहुत है जिससे कि बच्चों वाले लोग बीमार हो रहे
हैं


विकास के नाम पर इस पंचायत है को लाखों रुपए शासन शासन व अन्य सुविधाओं के लिए मुहैया कराए गए हैं लेकिन यह नालियां व खड़ंजा विकास की पोल खोलता है
मार्गो पर गंदा पानी भरा होने के कारण मार्ग अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है और ग्रामीणों को उस पर गुजरने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …