Breaking News

पुलिस अधिकारी नियमति तौर पर करें फुट पेट्रोलिंग – सीएम योगी

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़, कुशीनगर, हमीरपुर में मासूम बच्चियों के साथ हुए जघन्य वारदातों को गंभीरता से लिया है। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर पुलिस अफसरों से नाराजगी जताई है। एंटी रोमियो स्कवाड की सक्रियता बढ़ाने के साथ ही पाक्सो एक्ट के केस चयनित कर तेजी से सजा दिलाने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, मुख्य सचिव डा. अनूप चंद्र पांडेय और सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने तीनों घटनाओं पर चर्चा करने के साथ ही पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए।

डीजीपी ओपी सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैठक में यह फैसला लिया गया कि आपराधिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवेदनशील इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। एंटी रोमियो स्क्वाड को और ज्यादा सक्रिय किया जाएगा। डीजीपी ने कहा कि रेप के मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सभी मामलों में आरोपी जान पहचान वाले ही थे। पुलिस अपना काम कर रही है। दोषी पुलिसवालों पर भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के संबंध में जुलाई से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। आने वाले समय में पुलिस हेल्पलाइन के सभी विंडो एक साथ जोड़ दिए जाएंगे। पुलिस को बाइकर्स पर विशेष निगाह रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को रोकने के लिए पुलिस और महिला कल्याण विभाग मिलकर काम करेंगे। पाक्सो एक्ट के केस चिन्हित कर तेजी से सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस की सक्रियता हर स्तर पर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर रखेगी। एंटी रोमियो स्क्वॉड को चौराहों पर तैनात किया जाएगा। सभी अधिकारी अब नियमित तौर पर खुद फुट पेट्रोलिंग करेंगे। अगले महीने जुलाई में कानून व्यवस्था को लेकर विस्तृत योजना बनाई जाएगी।

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …