लखनऊ (राजप्रताप सिंह) : शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में अब विभिन्न उधमो का ब्यौरा सीएससी संचालक (वीएलई) द्वारा एकत्र किया जायेगा। इसके लिए सीएससी ई-गवर्नेन्स सर्विसेस इंडिया लिमिटेड को सर्वे कराने की जिम्मेदारी दी गयी।

सर्वे कैसे करना है इसको लेकर डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट लखनऊ में सोमवार को 200 लोगो से अधिक सीएससी केंद्र संचालको को प्रोजेक्टर व ट्रेनर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, भारत सरकार आमजन की तरह ही जिले में चल रही दुकानों, कंपनियों, मीलो तथा छोटे बड़े व्यापारियों द्वारा किये गए व्यापार का व्योरा एकत्र करेंगे। कई दुकानदार ऐसे होते है जो घर से ही व्यापार करते है ऐसे सभी लोगो का डाटा एकत्र किया जायेगा इस आर्थिक गणना में। उक्त कार्यशाला का आयोजन जिलाअधिकारी की अध्यक्षता में की गयी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
कार्यशाला में उपस्थित ए.के. अस्थाना व विकास सिंह एस.एस.ओ. अधिकारी, स्टैटिक्स विभाग से शेष नाथ सिंह व अन्य विभागो से अधिकारीगण के साथ सीएससी ई- गवर्नेंस लखनऊ कार्यालय से स्टेट प्रोजेक्ट मैंनेजर दिनेश कुमार वर्मा, शशांक गंगल, आशुतोष सिंह, जिला प्रबंधक विभाष श्रीवास्तव, जिला समन्वयक धर्मेंन्द्र सिंह व विभिन्न केंद्र संचालक भी मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !