लखनऊ (मुकेश कुमार) : राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में स्थित धरना स्थल इको गार्डेन के तत्वावधान में सोमवार सुबह एकजुट हुए यूपी पुलिस आरक्षी 2013 के अभ्यर्थियों ने सप्ताह भर पूर्व घोषित परिणाम को गलत बताते हुए नाराजगी व्यक्त कर धरना प्रदर्शन करने लगे । अभ्यर्थियों का आरोप रहा कि बीते 4 वर्षो से हमलोग सारी परीक्षाये पास कर लड़ाई रहे है

उच्च न्यायालय ने संज्ञान में लेते हुए सभी अभ्यर्थियों के नियुक्ति का आदेश किया था लगभग 11678 अभ्यर्थियों ने चिकित्सा परीक्षण सफल पूर्वक पास कर चुके है जिन्हें नियुक्ति मिलनी चाहिये लेकिन 10 जून 2019 की देर शाम मात्र 2052 महिला आरक्षी व मात्र 36 पुरुष आरक्षी कुल 2088 आरक्षियों का ही चयन परिणाम गृह सचिव द्वारा जारी किया गया ।इस परिणाम के घोषणा पूर्व न ही हाईकोर्ट का आदेश को माना गया और न ही आरक्षण को सही ढंग से लागू किया गया और न ही अग्रेसित पदों को भरा गया।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
शासन के इस रवैये से दो अभ्यर्थियों ने जहर खा लिया है जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और गाजियाबाद की अभ्यर्थी करिश्मा सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस भर्ती बोर्ड और गृह सचिव के इस रवैये से हम सभी अभ्यर्थी मानसिक अवसाद से ग्रसित हो चुके है । सही प्रक्रिया से परिणाम जारी करने और मुख्यमंत्री से न्याय पाने की मांग को लेकर हमसभी अभ्यर्थी एकजुट होकर प्रदर्शन करने को मजबूर है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !