Breaking News

तहसील दिवस बना मात्र दिखावा 250 शिकायतों में सिर्फ चार का निस्तारण

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज) :: लखनऊ।मोहनलागंज तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में  उपजिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में  सम्पन्न हुआ । तहसील समाधान दिवस में कुल 250 मामले आये लेकिन मौके पर सिर्फ चार समस्याओ का ही निस्तारण हो सका , क्षेत्राधिकारी आर के शुक्ला , व खण्ड विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने तहसील सभागार में  फरियादियो की शिकायते सुन रहे थे दूर दूर से  फरियाद  लेकर आये फरियादियों की फरियाद सुनी , रामरतन पुत्र दीनदयाल  ने अपनी पैतृक भूमि    से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई , वही हरिराम पुत्र छेदा ग्राम पोस्ट भदेसुवा ने राशन कार्ड प्रधान द्वारा काट कर किसी अन्य ग्रामीण के नाम कर देने की शिकायत दर्ज कराई उन्हें पिछले आठ महीने से राशन नही मिल सका , और उन्हें दोनो आखो से  दिखाई भी नही देता है । वही राजस्व विभाग के भी कई शिकायती पत्र आये किसी ने जमीन पर जबरन कब्जा किया तो किसी ने पट्टे की भूमि हथिया ली लेकिन जिम्मेदार सिर्फ कागजों पर निस्तारण कर इतिश्री कर लेते है  वही जिले से तहसील दिवस में अधिकारियों के न आने के चलते कई फरियादी निराश दिखे , इसी क्रम में शिकायतों का अंबार लग गया लेकिन मौके पर सिर्फ चार समस्याओ का ही समाधान होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …