
श्रीनिवास सिंह मोनू (बंथरा /लखनऊ) :: राजधानी की व्यस्ततम सड़कों में से कटी बगिया से मोहान मार्ग की हरौनी क्रासिंग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक के खराब हो जाने से लगभग 4 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा, जिससे गोमती समेत लगभग आधा दर्जन ट्रेनें काफी विलंब से पार हो सकी। वही ट्रक के खराब होने से क्रॉसिंग के दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर का भीषण जाम लग गया जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना भी करना पड़ा। आखिर में रेलवे पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को खिंचवा कर बाहर निकलवाया गया तब जाकर जाम से मुक्ति मिली।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
बताते चलें कि यहां पर आए दिन इसी तरह जाम लगता है जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
क्षेत्रीय मंत्री, विधायक और सांसद होने के बावजूद भी क्षेत्र की इस विकराल समस्या का नहीं हो पा रहा है कोई समाधान।बीते वर्ष किसानमंच के द्वारा इस समस्या को लेकर किए गए धरना एवं प्रदर्शन पर प्रशासन की ओर से आश्वासन तो दिया गया था किंतु 6 माह गुजरने के बाद भी अभी तक आश्वासन केवल कोरा आश्वासन ही साबित हो रहा है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !