
संदीप जयसवाल (लखनऊ) :: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 14 जून को बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक प्रदेश के सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ की गई थी।जिसमें नवीन सत्र में ग्रीष्म काल के अवकाश के उपरांत एक जुलाई को स्कूल खुलने से पूर्व की तैयारी करने के दिशा निर्देश जारी किया था।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ अमरकांत सिंह ने काकोरी के 107 प्राइमरी व 35 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बीआरसी कार्यालय में बुधवार को बैठक की।बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ के द्वारा 1 जुलाई से पूर्व विद्यालयों की सफाई पेयजल शौचालय आदि कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने हेतु गत वर्ष की नामांकित संख्या में प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को 15% की वृद्धि का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिसको प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।साथ-साथ प्रथम दिवस से ही जागरूकता अभियान जैसे रैली स्कूल चलो डोर टू डोर संपर्क करने का भी निर्देश दिया गया है।साथ में समारोह पूर्व पुस्तक वितरण,जूता वितरण कराने का भी निर्देश दिया गया है।गोष्टी को खंड शिक्षा अधिकारी काकोरी सतीश कुमार त्रिपाठी,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने तथा लक्ष्य की संपूर्ण पूर्ति का जिला शिक्षा अधिकारी को भरोसा दिलाया।जिला बेशिक शिक्षा अधिकारी ने व्यायाम शिक्षक धीरज त्रिपाठी को नये सत्र में क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित कराने के सम्बंध में निर्देश दिया।उन्होंने जनपदीय कार्य योजना प्रस्तुत कर बच्चों को खेलों के प्रशिक्षण हेतु विभिन्न ब्लाकों में पर्यवेक्षण कटने हेतु आदेशित किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी उषा तिवारी,मुकुल पांडे,महेंद्र कुमार,ललिता दीक्षित तथा सभी एनपीआरसी सहित प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह मंत्री महेंद्र कुमार, न्याय सुधीर त्रिपाठी,संजय पांडे आदि लोग उपस्थित हुए
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !