
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: मोहनलालगंज विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया । मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के एस के डी अकैडमी के सभागार में आयोजित विभागीय बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अमरकांत सिंह द्वारा विभागीय बैठक में पठन-पाठन की गुणवत्ता ध्यान देने की आवश्यकता है एवं छात्रों की उपस्थित एवं अध्यापकों के अच्छे आचरण से बच्चों को प्रगति की राह पर लाया जा सकता है
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
जुलाई माह से शुरू हो रहे नए सत्र से पहले समस्त प्रधानाध्यापको के साथ बैठक कर सभी से अच्छे कार्य के साथ पठन-पाठन पर जोर दिया गया इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 प्रधानाध्यापकों को बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया प्रदेश स्तर पर डांडा सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय का उत्कृष्ट पठन-पाठन हेतु चयन किया गया है डांडा सिकंदरपुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिंदु देवी को बच्चो के प्रति उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद सहित काफी संख्या में अध्यापक गण उपस्थित थे ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !