केवल खानापूर्ति करने वाले व भ्रष्ट अधिकारियों की रत्ती भर भी जरूरत नहीं
लखनऊ ब्यूरो :: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन अधिकारियों में काम के प्रति उमंग न हो उनको घर भेजने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए। प्रदेश को केवल खानापूर्ति करने वाले व भ्रष्ट अधिकारियों की रत्ती भर भी जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने मंडलीय समीक्षा बैठकों के क्रम में शनिवार को सहारनपुर मंडल की कानून व्यवस्था व विकास की स्थिति पर अधिकारियों को यह निर्देश दिये। सीएम ने जिला स्तर पर मजबूत टीमों के गठन करने का निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों में वर्दी का भय होना चाहिए और जनता के मन में वर्दी का भरोसा कायम करना होगा। बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, और शामली के जिला प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। अधिकारी औचक निरीक्षण पर निकलें सीएम ने कहा कि जिलों के पुलिस अधीक्षकों को प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता की समस्याएं सुननी चाहिए।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए तभी जनता का भरोसा जीता जा सकता है।संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए सीएम ने कहाक कि पुलिस अधिकारी संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर उनमें पुलिस गश्त बढ़वाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई को कॉलेज, स्कूल खुलने से पहले एन्टी-रोमियो स्क्वाड का गठन हो जाना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं, बालिकाओं के खिलाफ अपराधों से सख्ती से निपटेगी। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।भू-माफिया च अवैध खनन कराने वालों की सम्पत्तियां जब्त की जाएं सीएम ने कहा कि भू-माफिया और अवैध खनन करने वालों को सजा के साथ साथ ऐसे लोगों की सम्पत्तियां भी जब्त होनी चाहिए तभी उनके हौसले टूटेंगे।भावनाओं का सम्मान करने के लिए बंद हो अवैध बूचड़खाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, गोवंश की हत्या एक संवेदनशील मुद्दा है और कई बार दंगों का भी कारण बनता है। भले ही लोग गाय को पालकर उसकी सेवा न कर पाएं, लेकिन उसको चोट लगते देखकर वह दुखी हो जाते हैं इसलिए उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी अवैध बूचड़खानों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाना चाहिए।पश्चिमी यूपी में हो सकता है मादक द्रव्यों का खतरा सीएम ने कहा कि जहरीली शराब और मादक द्रव्यों की बिक्री को भी सख्ती से रोकने की जरूरत है। मुनाफाखोरी की आड़ में किसी की जान नहीं जाने दी जा सकती है। पंजाब के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मादक द्रव्यों का खतरा हो सकता है। प्रशासन को चौकन्ना रहकर इस खतरे के खिलाफ लड़ाई लड़नी है और युवाओं को इसकी चपेट में आने से बचाना है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !