Breaking News

पर्यावरण मे कार्य करने वाले 55 सदस्यो को प्रकृति रत्न सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया

धीरेन्द्र मिश्रा  (लखनऊ) :: चैतन्य वेलफेयर फाउण्डेशन ने रविवार के दिन जल पक्षी एवं प्रकृति संरक्षण गोष्ठी के साथ प्रकृति रत्न सम्मान 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि संयुक्ता भाटिया महापौर, विशिष्ट अतिथि सुलखान सिंह (पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश), महेंद्र मोदी (डीजी उत्तर प्रदेश), सुभाष चंद्र सिंह (राज्य सूचना आयुक्त ,उत्तर प्रदेश) के साथ नीरज सिंह(युवा नेता,भाजपा) रहे।
संस्था पिछले 3 सालो से लगातार बर्डस अभियान चला रही है जिसमे संस्था के द्वारा सभी लोगो से कहा गया था कि वह भीषण गर्मी मे भूखे और प्यासे पंक्षियो के लिए दाना पानी की प्रतिदिन व्यवस्था करके अपनी फोटो संस्था को भेजे जिसमे देश-विदेश से मिलाकर 498 फोटो मे से 55 पर्यावरण एवं पक्षी प्रेमियो को चयनित करके प्रकृति रत्न सम्मान 2019 से सम्मानित किया गया। इस पर विशिष्ट अतिथि सुलखान सिंह ने सबको सम्बोधित करते हुए बताया कि गिरते जलस्तर को देखते हुए यह बहुत ही गम्भीर विषय बन चुका है

इसलिए सभी को अपने जीवन मे जरूरत भर का ही जल उपयोग करना चाहिए पानी का दुरउपयोग कतई नही होना चाहिए। इसके साथ ही सभी अतिथियो ने भी प्रकृति को लेकर अपनी-अपनी भावनाए रखी और कहा कि सबको जागरूक होकर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।इस पर संस्था की अध्यक्ष ओम सिंह ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया और कहा कि  हमारी संस्था पर्यावरण को लेकर लगातार प्रयास करती रहेगी। पर्यावरण मे रूचि रखने वाले सदस्यो को मिला सम्मान जिसमे वर्षा वर्मा,सुमन सिंह रावत,मुकेश मिश्रा,दीपक महाजन,अतुल मोहन सिंह,शैलेन्द्र सिंह,रितुजा सिंह,अतुल मदार,कुलदीप सिंह,अतुल तिवारी,संतोष सिंह,तारिका सिंह,शर्मिला सिंह,रोहित सिंह चौहान,सीमा कौशिक,रागिनी दिक्षित,ममता सिंह,दिव्या शुक्ला,मुकेश सिंह,गुजन वर्मा,सौमित्री त्रिपाठी,राधा विष्ट,रीता सिंह,जारा शेख,कृष्णानंद राय,मधु अग्रवाल,वर्षा श्रीवास्तव,सरिता सिंह,नीरज शुक्ला,रंजना सिंह द्विवेदी के साथ नन्ही बच्ची पर्णिका श्रीवास्तव को भी मिला प्रकृति रत्न 2019 का सम्मान प्राप्त हुआ।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

सूरत में सनसनी: मंदिर के बाथरूम में मिलीं दो कॉलेज छात्राओं की लाशें, इंजेक्शन मिलने से आत्महत्या की आशंका

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। …

धूल छंटी तो सामने था मौत का मंजर: महोबा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बिखरीं जिंदगी, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे हुए अनाथ

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ …

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खौफनाक पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन मासूमों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता, फिर खुद झूला फंदे पर — गरीबी ने पूरा परिवार निगला

शनिवार को अमांपुर कस्बे से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर …