
राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।श्रीगुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर शबद-कीर्तन और लंगर आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल हुए और माथा टेका। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने में कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुख्यमंत्री आवास में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। गुरुनानक देव जी से जो परंपरा शुरू हुई थी, वह सिर्फ सिख जाति के लिए नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए था। कोई भी ऐसा भारतीय नहीं है जो गुरु परंपरा का सम्मान नहीं करता है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
- धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के सिलसिले में सुबह 08 बजे कानपुर के गुरुद्वारा बाबा नामदेव से श्री गुरुनानक संदेश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मंगलवार को ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। यहां शबद-कीर्तन और लंगर छकने की व्यवस्था की गई। 02 से 03 बजे के बीच यात्रा अयोध्या के लिए रवाना हो जाएगी। यह यात्रा बाराबंकी होते हुए अयोध्या स्थित ‘गुरुद्वारा ब्रह्मा कुंड’ पहुंच कर समाप्त होगी। यह श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्थलीय है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !