Breaking News

बन्धन में बंधे 22 जोड़े खाई जीने मरने की कसमें

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: कस्बा स्थित अपना बाजार में मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह सम्पन्न।कुल बाइस जोड़ों ही दम्पत्यसूत्र में बंध सके।इक्यावन जोड़ों की शादी की थी तैयारी, नहीं ढूंढ पाये जोड़े।विधि विधान से सम्पन्न करायी गयीं शादियां।विधायिका जयदेवी कौशल ने समारोह में पहुंचकर जोड़ों को आशीर्वाद दिया।विकास खंड में गत दो जुलाई को सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण राजेशकुमार मिश्रा ने बताया था कि ग्यारह जुलाई को इक्यावन जोड़ों की शादी का आयोजन कस्बा स्थित अपनाबाजार परिसर में सम्पन्न करायी जायेंगी।लेकिन लचर ब्यवस्था के चलते मात्र बाइस जोड़ों ने ही शादी समारोह के लिये पंजीकरण कराया।अन्य पंजीकरण ही नही हो पाये।कुल बाइस जोड़ों मे पुष्पा,बबलू कमला देवी,  ओम प्रकाश  रूबी,करन रोशनी देवी, रोहित रामकली,उमेश कुमार सिमवती,रिंकू  बबली,चंद्र शेखर  सुनीता, राजेंद्र कुमार  रोशनी,धनीराम  रूबी, सुनील कुमार  किरन , केशनपाल पूनम देवी,श्रवण  राधा, बबलू 

शिवानी,रामप्रताप  सोनिका,अंकित  रोशनी, अंकित कुमार  अंजली,गोविंद कुमार  रोशनी,नागेंद्र  रंजना देवी, रवी  गोमती, रवि कुमार रेखा,अशोक कुमार  सुधा,अंकित कि शादियां विधि विधान से पंडितों द्वारा सम्पन्न करायी गयीं।इस मौके पर क्षेत्रीय विधायिका जयदेवी कौशल भी पहुंची और वर तथा कन्याओं को आशीर्वाद दिया।वर,वधुओं सहित आगन्तुकों के लिये खान पान की ब्यवस्था की गयी थी।वहीं कन्या के खाते में पैंतीस हजार की राशि,दस हजार के उपहार औऱ प्रत्येक जोड़े के साथ आये बराती जनाती के खाने पर छह हजार का खर्चा किया गया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …