
डेस्क : देश में पत्रकार पर फिर से जानलेवा हमला हुआ है और यह घटना इस बार बिहार से है । ताज़ा मामला एक दैनिक समाचार पत्र से जुड़े पत्रकार और मधुबनी जिले के पंडौल थाने के हाटी निवासी प्रदीप मंडल (24) को रविवार रात बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारने का है। उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप पंडौल प्रखंड मुख्यालय से हाटी गांव जा रहे थे। इसी दौरान सरिसवपाही गांव में रामेश्वर झा के घर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायल प्रदीप कुछ देर बाद अपने पड़ोसी जीवनाथ झा की दुकान के पास पहुंचे और अस्पताल ले जाने के लिए मदद मांगने लगे। शोर सुनकर लोग जुटे। इसके बाद प्रदीप को पंडौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच के चिकित्सक डॉ. डीसी कर्ण ने बताया कि उनकी हालत खतरे से बाहर, लेकिन स्थिर बनी हुई है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मधुबनी के एसपी डॉ. सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सदर इंस्पेक्टर व कई थानों की पुलिस द्वारा रविवार रात भर छापेमारी की गई है। सोमवार सुबह सदर एएसपी कामिनी बाला ने बताया कि दो अपराधी चिह्नित कर लिए गए हैं। इस घटना में शामिल होने के संदेह में सुशील साह और अशोक कामत की पुलिस तलाश कर रही है।
बता दें कि देश में बीते कुछ सालों के दौरान कई मीडियाकर्मियों पर हमले किए गए हैं। बिहार की बात करें तो सिवान के राजदेव रंजन सहित कुछ की तो हत्या तक कर दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रदीप को भी हत्या की नीयत से गोली मारी गई। हालांकि, घटना का कारण फिलहाल ज्ञात नहीं है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !