सुखलाल : लखनऊ। राजधानी में बीजेपी पार्षद की दबंगई चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिसमें एक मामला थाना बाजार खाला क्षेत्र का सामने आया है। जहां बीजेपी पार्षद संतोष कुमार राय पर आरोप है कि उनके गुर्गों ने महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की है। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने पुलिस को पार्षद और उसके गुर्गों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं 24 घंटे तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई ना होने पर संविदा सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर आक्रोश दिखाया।आपको बता दें कि संतोष कुमार राय भवानीगंज वार्ड के पार्षद हैं। पार्षद और उनके गुर्गों पर महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप है।
- बड़ी कार्रवाई :: BPSC पास शिक्षकों को ससमय नहीं दी सैलरी तो के के पाठक ने सभी DEO और DPO के वेतन पर लगाई रोक
- बड़ा खुलासा :: कोविशील्ड वैक्सीन का साइड इफेक्ट आया सामने, हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा
- चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई
- Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
- बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
वहीं कर्मचारियों के विरोध पर पार्षद ने सफाई कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी भी दी है। बताया जा रहा है कि ऊंची पहुंच के चलते पुलिस प्रशासन भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर मजबूर हो गयी है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद के ऊपर सवालिया निशान उठाए हैं। सफाई कर्मचारियों ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा लेकर कर्मचारियों को भरने का काम किया था। इससे पहले भी पार्षद और उसके गुर्गों द्वारा सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की थी। जिसके बाद शिकायत करने पर पार्षद ने 10 सफाई कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)