डेस्क : दरभंगा में सदर थाना क्षेत्र के मिश्ररौलिया गांव में मंगलवार रात मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। एक घर में चोरी की नीयत से घुसे तीन युवकों में से भीड़ ने एक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे अधमरे हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि लोगों का कहना है कि वह केवटी क्षेत्र का रहनेवाला है। मामले में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने मॉब लिंचिंग से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि चोर चोरी की नीयत से घर में घुसा था। घर के ही कुछ लोगों व पड़ोसियों ने उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस चोर को उनके चंगुल से निकालकर डीएमसीएच ले गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चोर की पिटाई करने वाले घरवालों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव के एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को भीड़ ने दबोच लिया। युवक को दबोचे जाने के बाद देखते-देखते वहां दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने युवक की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के सामने भी भीड़ युवक की धुनायी करती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधमरे हालत में उसे वहां से निकाल डीएमसीएच में रात करीब तीन बजे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। पोस्टमॉर्टम के बाद पहचान के लिए शव को डीएमसीएच में रखा गया है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि मृतक केवटी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जाता है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बतायी जाती है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बताया जाता है कि करीब तीन युवक मंगलवार की रात चोरी की नीयत से मिश्ररौलिया गांव में सकलदीप यादव के घर में घुसे। आहट होने पर घरवालों की नींद खुल गई। शोर मचाने पर दो युवक वहां से फरार हो गए। इस बीच वहां जुटे लोगों ने भाग रहे एक युवक को दबोच लिया। इसके बाद वहां जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ लाठी-डंडे के साथ उस पर टूट पड़ी। इसके बाद बेहरहमी से भीड़ युवक को काफी देर तक पीटती रही। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों से युवक को उसके सुपुर्द करने को कहा। बावजूद युवक को भीड़ पुलिस के सुपुर्द करने को तैयार नहीं हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने जिला पार्षद पति घनश्याम यादव को बगल के गांव से वहां बुलाया। उनके व पुलिस के प्रयास से युवक को भीड़ से मुक्त कराया। इसके बाद उसे डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सदर थानाध्यक्ष शशि कांत सिंह ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ की चंगुल से छुड़ाकर डीएमसीएच पहुंचाया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि करीब 10 नामजद व 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज करायी जा रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !