डेस्क : पटना के पुराना सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के बीच एकरारनामे पर हस्ताक्षर किए गए।

बिहार सरकार की तरफ से प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग चैतन्य प्रसाद एवं दिल्ली मेट्रो रेल के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के बीच एकरारनामे का आदान प्रदान किया गया। एकरारनामे के बाद पटना मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के निमार्ण की प्रक्रिया, डीएमआरसी शुरू कर देगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इस परियोजना में कुल 31.39 किलोमीटर के तहत पूर्वी पश्चिम कॉरिडोर 16.94 किलोमीटर एवं उत्तरी दक्षिणी कॉरिडोर 14.45 किलोमीटर है।

पूर्वी पश्चिमी कॉरिडोर में तीन एलिवेटेड स्टेशन, आठ अंडरग्राउंड स्टेशन तथा 1 एट ग्रेड स्टेशन शामिल है तथा उत्तरी दक्षिणी कॉरिडोर में 9 एलीवेटेड स्टेशन एवं 3 अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल हैं। परियोजना का कार्य विभिन्न चरणों में किया जाएगा जिसके अंतिम चरण का कार्य सितंबर 2024 में पूर्ण हो जाएगा।

दिल्ली मेट्राे रेल कॉर्पोरेशन द्वारा पटना में परियोजना निदेशक के नेतृत्व में एक पूर्ण परियोजना कार्यालय की स्थापना की जाएगी ताकि कार्य तय समय सीमा में एवं सुनियोजित ढ़ंग से पूर्ण हो सके। इस परियोजना के द्वारा पटनावासियों एवं आगंतुकों को द्रुत, सुरक्षित एवं आरामदायक यातायात की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। यह पर्यावरण पोषक परियोजना होगी जिसमें मेट्रो स्टेशन एवं डिपो को हरित भवन के रूप में योजनाबद्ध कर सौर पैनल से पूरी तरह आच्छादित किया जाएगा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा, मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार,
मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गाेपाल सिंह सहित पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन एवं दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपाेरेशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !