डेस्क : बिहार में चालू वित्त वर्ष के दौरान ही राशन दुकानों के 13,600 नये डीलरों की बहाली होगी. सरकार की ओर से इसके लिए लाइसेंस दिये जायेंगे. नौ लाख के करीब नये राशन कार्ड भी बनाये जायेंगे.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंनेे कहा कि प्रदेश में अभी करीब 42,00 डीलर हैं. बढ़ती आबादी व राशन कार्ड की मांग को देखते हुए डीलर्स की संख्या 55 हजार तक बढ़ायी जानी है. उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तक 9 लाख से अधिक नये राशन कार्ड बनाये जाने हैं. यह कवायद जारी रहेगी. खाद्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्याज और दूसरी खाद्य वस्तुओं की कालाबाजारी नहीं हो रही है. हमने गोदाम और दूसरी जगहों पर औचक निरीक्षण के जरिये यह जानकारी जुटायी है. उन्होंने बताया कि जीपीएस युक्त ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये राशन में की जाने वाली धांधली पूरी तरह रोक दी है. उन्होंने बताया कि खरीफ के चालू मौसम में धान खरीदी के लिए नमी की मात्रा सत्रह फीसदी से बढ़ाकर 19 फीसदी करने का अनुरोध भारत सरकार से किया गया है.

ऑफलाइन वितरण जारी रहेगा
खाद्य मंत्री ने बताया कि दो माह के अंदर पीओएस मशीनें प्रदेश की राशन दुकानों पर लगा दी जायेंगी. एक सवाल के जवाब में विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने स्पष्ट किया कि नये राशन कार्ड बनाने का काम जारी है. उन्होंने बताया कि खाद्य वितरण के लिए पीओएस सिस्टम लागू होने के बाद भी ऑफलाइन वितरण जारी रहेगा.

पीओएस मशीन में अगर किसी तरह का व्यवधान होता है तो किसी को बिना राशन के लौटाया नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में साढ़े आठ लाख से अधिक अपात्र राशन कार्ड धारी हैं. इनमें से छह लाख से अधिक के राशन कार्ड निरस्त किये गये हैं. शेष को नोटिस जारी किये गये हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !