Breaking News

बारिश का कहर :: बिहार में अब तक 27 लोगों की मौत

डेस्क : बिहार में पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश से हालत और बिगड़ गए हैं। अस्पताल और घरों में पानी घुस गया है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बिहार में अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। जरूरी सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं। वहीं जगह-जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां कर दी गई हैं।

रेल प्रशासन ने यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कोलकाता से अमृतसर जाने वाली अकाल तख्त एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया। जबकि पंजाब मेल समेत कई ट्रेनों को बदले रूट से रवाना किया। ट्रेनें पटना की जगह बदले रूट से गुजरीं।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 28 सितंबर को हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन 13005 पंजाब मेल बदले मार्ग आसनसोल-प्रधान खाटा-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय होकर गुजरी। इसके अलावा मालदा टाउन-दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन 13413 फरक्का एक्सप्रेस किऊल जं.-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय और हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन 12331 हिमगिरी एक्सप्रेस आसनसोल-प्रधान खाटा-गया-पं. दीन दयाल उपाध्याय होकर चलीं।

पटना से सटे खगौल में रविवार को पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। विशालकाय पेड़ एक ऑटो पर जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला और एक बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार ये सभी दुल्हिनबाजार के रहने वाले थे और इलाज कराने आए थे। वहीं दूसरी ओर भागलपुर के गंगा किनारे हनुमान घाट पर मंदिर की दीवार ढह गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राज्य आपदा प्रबंधन बल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गया है।

Check Also

दरभंगा के नये नगर आयुक्त राकेश गुप्ता, कई जिलों के डीएम बदले 43 IAS व‌ 5 BAS अफसरों का तबादला

डेस्क। बिहार में बड़े पैमाने पर IAS व BAS अफसरों का तबादला किया गया है। …

डीआईजी बाबू राम समेत 14 IPS का ट्रांसफर, राजेश कुमार को मिथिला क्षेत्र दरभंगा के आईजी की कमान

डेस्क। बिहार में 14 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। आईजी से …

प्रशांत किशोर पर RJD का पलटवार, PK को बताया ‘बरसाती मेंढक’

डेस्क। तेजस्वी यादव को खुला चैलेंज देने वाले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को …