Breaking News

स्मोकिंग करने वालों के काम की खबर, नुकसान से बचने के लिए अपनायें ये डायट

डेस्क : स्मोकिंग से कई गंभीर और जानलेवा बीमारियां होती है. यह जानते हुए भी साल दर साल स्मोकिंग करने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. इसकी वजह से हर साल हमारे देश में करीब 0.9 फीसदी लोग मौत का शिकार हो रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी नियमित डायट में कुछ बदलाव कर आप स्मोकिंग से होने वाले नुकसानों से बच सकते हैं.

आइए जानते हैं इस डायट के बारे में ताकि आपकी जिंदगी रहे सुरक्षित…

स्मोकिंग करने वालों को अपने आहार में विटामिन सी की खुराक जरूर लेनी चाहिए. ऐसा करने से स्मोकिंग होने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का खतरा 45 प्रतिशत तक कम हो जाता है. संतरा, नींबू, कैंथा और तरबूज जैसे फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.

2. स्मोकिंग करने वालों के लिए ग्रीन टी का सेवन काफी फायदेमंद रहता है. ऐसे लोगों को रोजाना 6 से 7 कप ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए. ऐसा करने से धूम्रपान से होने वाले नुकसान करीब 40 से 50 फीसदी तक कम हो जाते हैं. ग्रीन टी में पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स बॉडी से विषैले तत्वों को बाहर करने का काम करते हैं. ग्रीन टी से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रहती है.

3. डेली स्मोकर्स के लिए शिमला मिर्च का सेवन भी काफी फायदेमंद रहता है. स्मोकिंग करने वालों को सलाद में थोड़ी मात्रा में शिमला मिर्च भी शामिल करनी चाहिए. इसके पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स आपको स्मोकिंग से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.

Check Also

मिथिला में कुटीर उद्योग :: आर्थिक समावेशी विकास का व्यावहारिक मॉडल – शंकर झा

देश के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से। मिथिला, जो अपनी सांस्कृतिक संपन्नता और …

डीजीपी छत्तीसगढ़ ने वित्त नियंत्रक शंकर झा को सराहा, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

नवा रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ वित्त नियंत्रक शंकर झा को …

मिथिला के कुटीर उद्योग – महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समावेश का सशक्त मॉडल

मिथिला के प्रसिद्ध लेखक शंकर झा की कलम से : पारंपरिक कला से वैश्विक पहचान …