डेस्क : चित्रांश चेतना मंच,भिलाई छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आज दिनांक 2 अक्टूबर को लालबहादुर जयंती अवसर पर लाल बहादुर शासकीय चिकित्सालय भिलाई में उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
फिर सभी चित्रांश परिवार के सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं शपथ ली कि लालबहादुर शास्त्री के पद्चिन्हों पर चलेंगे।

तत्पश्चात हॉस्पिटल के पुरुष एवं महिला वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों का हाल खबर लिया और फल वितरित किया। कार्यक्रम में अभिनेता राजेन्द्र कर्ण (जो चित्रांश परिवार के सदस्य भी हैं) शामिल थे।

उक्त कार्यक्रम में चित्रांश चेतना मंच (पं जि-6701)भिलाई के सभी सदस्य और पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

जिनमें अध्यक्ष चित्रांश संजय खरे,उपाध्यक्ष चित्रांश के सी सक्सेना, रेणु श्रीवास्तव, मुख्य सचिव चित्राांश कमलकांत श्रीवास्तव। संयुक्त सचिव साधना सहाय, मीतू श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चित्रांश राजेश श्रीवास्तव

प्रकाशक चित्रांश सत्यनारायण भटनागर राष्ट्रीय चित्रांश चेतना,द्विमासिक पत्रिका, चित्रांश मनोज सिन्हा संस्थापक अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्य चित्रांश अमरेंद्र नारायण,चित्रांश प्रशांत श्रीवास्तव एवं सदस्य राजेन्द्र कर्ण प्रमुख थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !

