
लखनऊ ब्यूरो :: दशहरी गांव व दशहरी के 155 वर्ष पुराने वृक्ष को पर्यटन से जोड़ने के लिए सरकार ने दशहरी से मोहन रोड तक सड़क व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए मंडी परिषद ने एक करोड़ 43 लाख रुपये सड़क निर्माण के लिए जारी कर दिए हैं।
आम उत्पादक व नेशनल एवार्ड विजेता एससी शुक्ला ने बताया कि आमों के विकास के लिए किए गए प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। दशहरी गांव व यहां दशहरी वृक्ष को पर्यटन से जोड़ने के लिए 2015 में तत्कालीन राज्यपाल रामनाईक ने प्रदेश सरकार को अपनी संस्तुति भेजी थी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दशहरी क्षेत्र के विकास के लिए दशहरी से मोहान रोड तक सड़क व प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एससी शुक्ला का कहना है कि सड़क और प्रकाश के लिए राशि स्वीकृत होने के कारण अब जल्द ही कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा ऐसी जानकारी उन्हें शासन की तरफ से दी गई है। जिससे आगरा एक्सप्रेस वे से लखनऊ के प्रसिद्ध बाग आचर्ड ऑफ वंडर, नरौरा होते हुए दशहरी, काकोरी शहीद स्थल तथा वाया वसंत कुंज व इमामबाड़ा तक पर्यटन एक सूत्र में आ जाएंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !