डेस्क : बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन इन दिनों अपनी एक वीडियो को लेकर खबरों में बनें हुए हैं। क्योंकि पॉप्युलर सिंगर ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक बुजुर्ग व्यक्ति का वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति शास्त्रीय संगीत गाता हुआ नजर आ रहा है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वीडियो में बुजुर्ग इंसान बिना किसी म्यूजिक के ही इतने खूबसूरत अंदाज में शास्त्रीय संगीत गा रहा है कि शंकर महादेवन उसके टैलेंट को देकर काफी प्रभावित हो गए। उन्हें इस टैलेंट को अपने फेसबुक पर शेयर कर अपने फैंस से इस इंसान का पता लगाने की अपील की है।

शंकर महादेवन ने फेसबुक पर बुजुर्ग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस टैलेंट पर गौर करिए… भगवान! कितनी सुंदरता से ये शास्त्रीय संगीत को गा रहे हैं! ये कौन हैं? इसी के साथ उन्होंने #UndiscoveredWithShankar हैशटैग भी जोड़ा है। शंकर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को चंद मिनटों में 10 हजार से ज्यादा लोग शेयर-लाइक और कमेंट कर चुके हैं।

शंकर महादेवन के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सिंगर की तारीफ करते हुए कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो में बुजुर्ग इंसान एक एक साधारण अंदाज में नजर आ रहा है। वह किसी सड़क के किनारे गाना हुआ दिख रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !