डेस्क : बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती हेतु मार्च-अप्रैल में आवेदन रजिस्ट्रेशन करवाया था।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बेल्ट्रॉन के माध्यम से संविदा पर कार्य करने के इच्छुक रजिस्टर्ड DE0 अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा सूचना वेबसाईट पर जारी की गई है।
जारी सूचना के अनुसार मार्च-अप्रैल 2019 में संपन्न ( विज्ञापन सं० 1754/19 दिनांक 08.03.19) ऑन-लाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से रजिस्टर कराए हुए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि संविदा आधारित नियोजन की सूचीबद्धता के लिए आयोजित की जाने वाली दक्षता परीक्षा नवम्बर-दिसम्बर 2019 में आयोजित की जा रही है, जिसका आरम्भ 27 नवम्बर 2019 से हो जायेगा परीक्षाएँ पटना में TCS-iON के परीक्षा केन्द्र पर आयोजित होंगी।

प्रस्तावित दक्षता परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) होगी प्रथमतः अभ्यर्थियों के कम्प्यूटर ज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षा एक घंटे की होगी जिसमें 60 वस्तुनिष्ट MCQ प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें उत्तीर्णता हेतु 50% अंक लाना आवश्यक होगा MCQ परीक्षा का सिलेबस नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) के डाटा एंट्री ऑपरेटर के सिलेबस (कोड संख्या 336) के समान होगा, जिसे इस सूचना के साथ प्रकाशित किया जा रहा है।
इस परीक्षा में उत्तीर्णता के पश्चात टाईपिंग दक्षता परीक्षा आयोजित की जायेगी जिसकी विधिवत सूचना समाचार पत्रों एवं वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जायगी। हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनो के टाईपिंग की दक्षता परीक्षा एक ही दिन कम्प्यूटर पर ली जायगी प्रत्येक टाईपिंग परीक्षा 10 मिनट की होगी तथा दोनो टेस्ट के बीच दस मिनट का अन्तराल होगा हिन्दी टाईपिंग टेस्ट मंगल फौन्ट (Mangal Font) तथा रेमिंगटन गेल (Remington-Gail) की-बोर्ड (Key-Board) पर ली जायेगी। दक्षता का स्तर अंग्रेजी में न्यूनतम 30 WPM (Correct words) तथा हिन्दी में न्यूनतम 25 WPM (Correct Words) ET

इन परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को संविदा आधारित deployment के लिए सूचीबद्ध कर एक पूल का निर्माण किया जाएगा पूल में सभी आरक्षण कोटियों के अभ्यर्थियों की पर्याप्त संख्या सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित दक्षता स्तर पर महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अभ्यर्थियों को प्रत्येक स्तर के मूल्यांकन में 10% तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों को 15% की अधिमानता दी जायेगी। विभागों तथा अधियाची कार्यालयों से प्राप्त अधियाचनाओं के विरूद्ध रजिस्ट्रेशन नम्बर के अनुक्रम में अभ्यर्थियों का नाम प्रेषण बेल्ट्रॉन द्वारा सुनिश्चित कराया जायगा। अधियाचना विरूद्ध प्रेषण में राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पूर्ण पालन किया जायगा। DEO के मानदेय का निर्धारण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग द्वारा अधिसूचित किया जाता है। मानदेय राशि का समय-समय पर राज्य सरकार के स्तर पर पुनरीक्षण होता है बेल्ट्रॉन द्वारा केवल इसका अनुपालन किया जाता है परीक्षा में उत्तीर्णता या पूल में सूचीबद्धता, राज्य सरकार या बेल्ट्रॉन में नियुक्ति का कोई आधार या कारण नहीं होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !