दरभंगा : जिलाधिकारी ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को मार्च, 2020 तक नल-जल योजना को पूर्ण कराने का निदेश दिया है। कहा है कि राज्य सरकार द्वारा मार्च, 2020 तक प्रत्येक घर में नल का जल पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हर हालत में हासिल करनी होगी।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
उन्होंने कहा कि बचे हुए वार्डों जहाँ बोरिंग गाड़ने एवं पाइप बिछाने का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, वहाँ एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ कराई जाये। उन्होंने ये बाते कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित सरकार के सात निश्चय योजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कही है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखण्डों में नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छता योजना आदि की प्रगति की बारी-बारी से समीक्षा किया गया। इसमें सदर दरभंगा, हनुमाननगर, बहेड़ी आदि प्रखण्डों में योजना की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इन प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सहित अन्य सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को उक्त सभी योजना में प्रगति लाने का सख्त निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के सात निश्चय की सभी योजनाएँ सरकार की उच्च प्राथमिकता सूची में है। इसे पूर्ण निष्ठा के साथ पूरी करनी होगी।

इस बैठक में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सभी प्रखण्ड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !