डेस्क : बिहार के मधुबनी में ड्यूटी के दौरान सिपाही ने गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार सुबह 11 बजे के आसपास की है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
मिली जानकारी के मुताबिक रंजीत कुमार यादव 2013 बैच का सिपाही था। पतौना ओपी के सिवऔल गांव में उसकी ड्यूटी लगी थी। उसकी ड्यूटी लाठी पार्टी के रूप में लगी थी।

उसने साथी सिपाही के राइफल से खुदको गोली मार दी। उसके पिता सूबेदार यादव हैं। वह अरवल जिला के कुर्था थाना के रतनबीघा गांव का रहनेवाला है।

मधुबनी में उसकी पहली पोस्टिंग हुई थी। उसे सिवौल में महाबीरी झंडा और जुलूस ए मोहम्मदी में ड्यूटी के लिए जिले से भेजा गया था। उसने अपने साथी सिपाही आमोद कुमार झा की राइफल से सर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी डॉ सत्य प्रकाश मौके पर पहुंचे। कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। घरवालों को सूचना दी गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !