नॉएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती ऋतु माहेश्वरी के हाथों राजीव हुए सम्मानित
मधुबनी/झंझारपुर (डॉ संजीव शमा):
अनुमंडल क्षेत्र के अररिया ओपी के खड़ौआ गाँव निवासी स्व.रघुनारायण दास के सुपुत्र महाकवि पं.लालदास के प्रपौत्र राजीव कुमार को भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम नॉएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड में यात्री किराये के अतिरिक्त अन्य स्त्रोतों से राजस्व निर्माण में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक श्रीमती ऋतु माहेश्वरी द्वारा एनएमआरसी के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया । अपने गांव के लाल को दिल्ली में सम्मानित किए जाने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है । सम्मान स्वरूप राजीव को मेडल, मोमेंटो एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

सम्मान प्राप्त करते मेट्रो के सहायक प्रबंधक राजीव
मेट्रो रेल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने रेल सेवा के दरम्यान अपने प्रतिभा के बल पर मेट्रो के राजस्व निर्माण में काफी कामयाबी हासिल की है । श्री कुमार को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि मेट्रो अपने सफलतम सहयोगी अधिकारी को पाकर गौरवान्वित है । उन्होंने कहा कि मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ । बताते चलें कि राजीव दिल्ली मेट्रो द्वारा डेपुटेशन पर नॉएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं । गांव में रह रहे राजीव के भाई राजेंद्र कुमार दास ने बताया की राजीव बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्र थे । राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा गाँव के प्राइमरी स्कूल से प्राप्त की है। फिर गांव के ही लालदास उच्च विद्यालय खड़ौआ से मैट्रिक की परीक्षा में स्कूल टॉपर रहे। उन्होंने आईएससी एवं बीएससी की पढ़ाई सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा से करने के बाद दिल्ली आकर मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री हासिल की ।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
मेट्रो रेल में चयन के संबंध में राजीव ने दूरभाष पर बताया कि दिल्ली मेट्रो की शुरुआत के समय प्रथम बैच में ही मेरा चयन कर लिया गया था ।
इस मौके पर मेट्रो रेल की मैनेजिंग डायरेक्टर ऋतु माहेश्वरी के अतिरिक्त एनएमआरसी, डीएमआरसी के साथ महानिरीक्षक पीएसी एवं शहरी विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे ।
गांव के लाल की इस सफलता पर परिवार के साथ पूरा गांव गौरवान्वित हुआ है । राजीव के बचपन के मित्र समीर कुमार दास, अजय कुमार, मो.अंजार अपने मित्र के इस सफलता पर काफी खुश हैं और उन्होंने इस खुशी में मिठाईयां बांटी है । राजीव को सम्मान मिलने पर पिपरौलिया पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ दास, कल्पना दास, डॉ अरविंद लाल, आशीष वर्मा, नवीन वर्मा, अमरकांत लाल, सुनील कुमार दास, पूर्व प्रमुख अनुप कश्यप, खड़ौआ उच्च विद्यालय के एचएम सुजीत कुमार, शिक्षाविद कुमार साहब, डॉ संजीव शमा, मैथिली अकादमी के पूर्व निदेशक रघुवीर मोची, डॉ दिलीप कुमार समेत क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है ।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !