Breaking News

गन्ना घटतौली पर 16 तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1433 गन्ना केंद्रों के निरीक्षण में 107 पर अनियमितताएं पकड़ी गई है। गड़बड़ी करने पर 16 तौल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। चीनी मिल बेलवाड़ा के प्रधान प्रबंधक व प्रबंधक आईटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गन्ना एवं चीनी आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने बताया है कि घटतौली रोकने के लिए निरीक्षण के बाद कार्रवाई की जा रही है। जांच में गड़बड़ी पर 62 मामलों में नोटिस दिए गए हैं। गन्ना माफिया व चीनी मिल द्वारा की जा रही गन्ने की अवैध खरीद की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत फर्जी एसएमएस भेजकर अवैध गन्ना खरीद में लिप्त पाए जाने पर चीनी मिल बेलवाड़ा के प्रधान प्रबंधक व प्रबंधक आईटी के विरुद्ध 420 व 120 (बी) में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही अवैध गन्ना खरीद के पांच अन्य प्रकरणों में गन्ना माफिया के विरुद्ध आईपीसी व उत्तर प्रदेश गन्ना (पूर्ति एवं खरीद विनियमन अधिनियम 1953) के तहत तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। वर्तमान पेराई सत्र के लिए क्रय केंद्रों की विस्तृत जांच के लिए व्यापक स्तर पर अधिकार प्रदान किए गए हैं। क्रय केंद्रों पर तैनात तौल लिपिकों के 15 दिन पर कंप्यूटर से रेंडम के आधार पर स्थानांतरण किया जा रहा है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …