लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : भाजपा सरकार को लड़कियों और महिलाओं के लिए आज तक का सबसे खराब समय बताते हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार व हत्याओं की खबरें आ रही हैं वह दिल दहलाने वाली हैं। वहीं, सरकार के प्रवक्ता ने आंकड़े देते हुए सपा अध्यक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया कि ”प्रदेश की बहन-बेटियों के साथ जिस प्रकार दुष्कर्म, अत्याचार एवं हत्याओं की ख़बरें आ रही हैं वह दिल दहलानेवाली है और सुरक्षा की दृष्टि से प्रदेश की लड़कियों और महिलाओं के लिए यह आज तक का सबसे ख़राब दौर है। घोर निंदनीय। उन्होंने अपने इस ट्वीट में किसी बलात्कार की घटना के बारे में नहीं बताया है।
अखिलेश के इन आरोपों को खारिज करते हुये उप्र सरकार के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया, ”आंकड़े जवाब हैं, आपके आरोपों का, आपकी सरकार में सिर्फ 2016 में ही 14,917 हत्याएं, बलात्कार, और डकैतियां हुईं और यह आंकड़ा तब है जब हज़ारों मामले दबाए गए थे, मुकदमे नहीं लिखे गए, आज अपराध घटे हैं तब जबकि सारे मुक़दमे आनलाइन लिखे जा रहे हैं, अपराधी मारे जा रहे हैं और जेलों में ठूँसें जा रहे, बेचैनी स्वाभाविक है।”
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि एक जनवरी 2019 से 15 नवंबर तक प्रदेश में 3294 हत्या की घटनायें, 2553 बलात्कार की घटनायें, 91 डकैती तथा 1982 लूट की घटनायें हुई है। जबकि वर्ष 2016 में एक जनवरी से 31 दिसंबर तक (जब अखिलेश की सरकार थी) तब 4679 हत्या की घटनायें, 3481 बलात्कार, 263 डकैती और 4118 लूट की घटना हुई थी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !