Breaking News

भाजपा सरकार गन्ना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही: अखिलेश

लखनऊ ब्यूरो ( राज प्रताप सिंह ) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार गन्ना किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चीनी मिल मालिक मनमानी कर रहे हैं। किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रहे हैं।

अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा है कि 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज देने का नियम होने के बावजूद किसानों को फूटी कौड़ी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। मुख्यमंत्री सिर्फ चेतावनी देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेते हैं। लगता है सरकार की साख लोकभवन तक ही सीमित होकर रह गई है। स्थिति यह है कि किसान को अपना गन्ना तौलाने के लिए कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा है, जबकि बिचौलिया अपना गन्ना तौलाकर आराम से चला जाता है।

उन्होंने कहा कि किसानों को कई मिलों ने बकाया नहीं दिया है, तो भी अपनी फसल बेचने के लिए उन्हें मजबूरन मिल गेट पर जाना पड़ रहा है। एक महीना पेराई सत्र शुरू हुए हो गया किसान अब भी परेशान हैं। भाजपा सरकार ने गन्ना किसानों का अभी तक समर्थन मूल्य भी घोषित नहीं किया है। समाजवादी सरकार ने किसानों को गन्ना के निर्धारित मूल्य में 40 रुपये बढ़ाया था। भाजपा राज में पर्ची वितरण से लेकर बकाया भुगतान तक में ऊपर से नीचे तक खेल हो रहा है। गन्ना किसान को 450 रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से भाजपा सरकार मुंह चुरा रही है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …